8am Metro
Photo - Gulshan Devaiah/Instagram

Loading

मुंबई : साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके मशहूर गीतकार (Lyricist), फिल्मकार (Filmmaker) और शायर गुलजार (Gulzar) ने आज फिल्म ‘8 A.M. मेट्रो’ (8 A.M. Metro) के फर्स्ट लुक पोस्टर को लॉन्च किया। इस फिल्म की कहानी दो अनजान लोगों की मुलाकात पर आधारित है। जो एक दिन अचानक मेट्रो ट्रेन में मिलते हैं। उनकी इस मुलाकात से उनके बीच आपस में अच्छी दोस्ती हो जाती है।

फिल्म ‘8 A.M. मेट्रो’ में गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) और सयामी खेर (Saiyami Kher) अपनी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सयामी खेर एक 29 साल की हाउसवाइफ इरावती की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। फिल्म 19 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का लेखक और निर्देशन राज आर ने किया है। वहीं जुबिन नौटियाल, विशाल मिश्रा, जावेद अली, जोनिता गांधी और नूरां सिस्टर्स ने इस फिल्म के गानों को अपनी आवाज दी है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को गुलशन देवैया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gulshan Devaiah (@gulshandevaiah78)

उन्होंने पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “एक हलचल भरा शहर, एक मेट्रो ट्रेन, और एक काव्यात्मक संबंध के साथ दो सितारा पार अजनबी। यह ‘8 A.M. मेट्रो’ है प्रसिद्ध बार्ड गुलजार साब द्वारा लॉन्च किया गया आधिकारिक पोस्टर। राज आर द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘8 A.M. मेट्रो’ 19 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!” फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर पर सभी सेलेब्स गुलशन देवैया को बधाईयां दे रहे हैं।