Aazam
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill) की अपकमिंग फिल्म ‘आजम’ (Aazam) का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को जिमी शेरगिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो जावेद बने नजर आ रहे हैं।

ये फिल्म माफिया डॉन के उत्तराधिकारी पर बुनी गई है, जिसका नाम आजम है। फिल्म की कहानी सत्ता, विश्वासघात और साजिश पर आधारित है। फिल्म में जिमी शेरगिल के अलावा अभिमन्यु सिंह और इंद्रनील सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

मोशन पोस्टर को शेयर कर जिमी शेरगिल ने लिखा, “एक मास्टरमाइंड जिसने रातों रात बदल दिया मुंबई के अंडरवर्ल्ड का नशा! जावेद से मिलें। टी.बी. पटेल द्वारा निर्मित और श्रवण तिवारी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘आजम’ 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jimmy Shergill (@jimmysheirgill)

बता दें कि फिल्म ‘आजम’ की अधिकतर शूटिंग मुंबई में कई जगहों पर हुई है। फिल्म का निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है जबकि टी.बी पटेल ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘आजम’ 19 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।