Shiv Shastri Balboa
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘शिव शास्त्री बल्बोआ’ (Shiv Shastri Balboa) का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर का एक नया अंदाज देखने को मिलने वाला है। जिसका अंदाजा फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर लगाया जा सकता है। पोस्टर में अनुपम खेर रेड कलर की शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने शर्ट के ऊपर ब्लैक कलर की लेदर जैकेट भी पहन रखा है। इतना ही नहीं वो आंखों पर स्टाइलिश चश्मा भी पहने हुए हैं। एक्टर बाइक राइड करते दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर अनुपम खेर के पीछे एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी रेड टी-शर्ट पहने हाथ में अपने टॉमी को लिए राइड का मजा लेती नजर आ रही हैं। मोशन पोस्टर में दोनों काफी कूल लग रहे हैं। इस मोशन पोस्टर को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    उन्होंने पोस्टर को शेयर कर लिखा, “एक हाथ में बॉक्सिंग ग्लव और दूसरे हाथ में कुत्ते के साथ, यह जोड़ी अपने सहज साहसिक कारनामों के साथ दुनिया पर कब्जा करने के लिए तैयार है, लेकिन क्या आप उनके साथ इस ऊबड़-खाबड़ लेकिन मजेदार सवारी में शामिल होने के लिए तैयार हैं? ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ देखें। 10 फरवरी को सिनेमाघरों में ही रिलीज हो रही है!”

    बता दें कि अजयन वेणुगोपालन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ एक बॉलीवुड ड्रामा है। जिसकी कहानी दो इंडियन कपल की है जो अमेरिका के छोटे से गावं में रहते हैं। फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता के अलावा जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी और शारिब हाशमी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।