मुंबई: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में राम-सीता के रोल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे भगवान राम और माता सीता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
मैरून कलर की धोती में नजर आए रणबीर कपूर
लीक हुई तस्वीरों में रणबीर कपूर मैरून कलर की धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके एक कंधे पर उसी रंग का दुपट्टा हैं। वहीं उन्होंने गले में सोने का हार और बाजूबंद भी पहना हुआ है। रणबीर लंबे बालों में काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं और उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी दिख रही है।
साई पल्लवी का लुक
माता सीता के किरदार में साई पल्लवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है। वे काफी हैवी ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहने हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों से यह भी साफ हो गया कि रणबीर और सई फिलहाल प्री-वनवास सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।
Superstar RANBIR KAPOOR and SAI PALLAVI on the sets of RAMAYANA as RAM & SITA.
Biggest Project of Indian Cinema🔥🔥🔥😍😍😍 pic.twitter.com/TsZ0fzNS8N
— Advait (@Advait_RK) April 27, 2024
यूजर्स का रिएक्शन
लीक हुई तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अब मुझे 100 परसेंट यकीन है कि ये रामायण बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 को मात देगीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि साई पल्लवी को सीता के रोल में देख मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं। एक ने लिखा कि रणबीर और साई पल्लवी का नया लुक काफी धांसू है।
रामायण की सेट से पहले भी लीक हो चुकी हैं तस्वीरें
नितेश तिवारी की रामायण के सेट से हाल ही में कुछ तस्वीरें लीक हुई थी, जिनमें लारा दत्ता और अरुण गोविल अपने-अपने किरदारों में नजर आ रहे थे। अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता दिखाई देंगी। बता दें कि इससे पहले अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी।