Singham Again
'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक पोस्टर फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : ‘सिंघम’ (Singham) फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। जहां कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की डायरेक्ट इस कॉप यूनिवर्स से दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। वहीं आज यानी 30 अक्टूबर को ‘सिंघम अगेन’ के तीसरे स्टारकास्ट रणवीर सिंह का भी लुक जारी कर दिया गया है।

फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिम्बा लुक में पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में भगवान हनुमान की भी झलक देखने को मिल रही है। रणवीर सिंह ने ‘सिंघम अगेन’ से अपने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें पुलिस की वर्दी में दहाड़ते हुए देखा जा सकता है। रणवीर ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सबसे नटखट, सबसे निराला। आला रे आला, सिम्बा आला।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह सिम्बा के लुक में, दीपिका पादुकोण शक्ति शेट्टी और टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ‘सिंघम अगेन’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।