The Crew Release Date
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : एकता कपूर (Ekta Kapoor) और रिया कपूर (Rhea Kapoor) की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘द क्रू’ (The Crew) के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। जिस दिन का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था आखिरकार आज वो दिन आ ही गया। फिल्म ‘द क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘द क्रू’ अगले साल रिलीज होगी।

ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म ‘द क्रू’ के रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन, एकता कपूर और रिया कपूर की एक कोलाज तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि फिल्म ‘द क्रू’ 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी।

राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग मुंबई और अबू धाबी में हुई थी। फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म्स कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इससे पहले एकता कपूर और रिया कपूर ने फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को प्रोड्यूस किया था। फिल्म ‘द क्रू’ 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

बात करें तब्बू के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस ‘द क्रू’ के अलावा फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी जबकि करीना कपूर सुजॉय घोष की निर्देशित ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ बुक पर आधारित थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगी और कृति सेनन भी फिल्म ‘द क्रू’ के अलावा ‘गणपतः पार्ट 1’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।