Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने जब से फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा किया है। फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि कि 10 अप्रैल को रिलीज होगा। लेकिन फिल्म का ट्रेलर कितने बजे आएगा। इसका खुलासा नहीं हुआ था। जिससे भी अब सलमान खान ने पर्दा हटा दिया है।

जी हां, फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर 10 अप्रैल, 2023 को शाम 6 बजे रिलीज होगा। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना एक नया पोस्टर शेयर कर लिखा, “कल अपने भाई और जान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर देखो।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें कि इस खबर से फैंस बेहद खुश हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक दो लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नया पोस्टर शेयर किया था। जो फैंस को खूब पसंद आया है। अब तक फिल्म का कई गाना भी रिलीज हो चुका है।

गौरतलब है कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और राघव जुयाल भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।