Photo- Instagram
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Actor Kartik Aaryan) आने वाले समय में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) है। यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हुई। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का नया दमदार पोस्टर रिलीज किया है।  जिसमें अभिनेता चुड़ैलों से घिरी नजर आ रहे है। 

    इस पोस्टर को जारी करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- ‘मिलिए मेरी सहेलियों से … #RoohBaba #BhoolBhulaiyaa2 देखने आइए 20 मई 2022 को…’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

     कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 2007 की फिल्म का सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और इसके सह-निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।