न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रवाना हुए रणवीर-दीपिका, वायरल हुई तस्वीरें

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिनेता रणवीर इस दौरान स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट में दिखाई दिए तो वहीं खूबसूरत अदाकारा दीपिका ब्राउन ट्रेंचकोर्ट में अच्छी लगी। एयरपोर्ट पर दोनों ही अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए।

Loading

Ranveer Singh and Deepika Padukone mumbai airport: 2020 को अलविदा कहने के लिए और 2021 का स्वागत करने के लिए आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक काफी एक्साइडेट हैं। इसी बीच बॉलीवुड का क्यूट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नए साल का जश्न मनाने जयपुर रवाना हुए। रणवीर और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान बॉलीवुड का यह कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आया। 

रणवीर और दीपिका का स्टाइलिश अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिनेता रणवीर इस दौरान स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट में दिखाई दिए तो वहीं खूबसूरत अदाकारा दीपिका ब्राउन ट्रेंचकोर्ट में अच्छी लगीं। एयरपोर्ट पर दोनों ही अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone Fanpage👑❤️ (@deepikapiku)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

खैर, नए साल का जश्न मनाने से पहले रणवीर और दीपिका ने फिल्मों से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे कर लिए हैं। मालूम हो कि अभिनेत्री दीपिका बहुत जल्द शकुन बत्रा की फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा दीपिका के पास शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी है। ख़बरों की मानें तो, इस फिल्म का पहला शेड्यूल भी दीपिका ने शूट कर लिया है।

बात अगर रणवीर सिंह की करें तो, वह बहुत जल्द फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे। शादी के बाद यह जोड़ी पहली बार एक साथ फिल्म ‘83’ में दिखाई देगा। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, साकिब सलीम जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।