प्रियंका चोपड़ा की पति के साथ तस्वीर मचा रही धूम, यूजर्स हो रहे दीवाने

वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका पोज दे रही हैं और पति निक क्लिक कर रहे हैं।

  • बीच सड़क प्रियंका ने दी तस्वीर के लिए पोज
  • बॉलीवुड के क्यूट कपल है प्रियंका-निक

Loading

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई देती हैं। उनका दिलकश अंदाज सोशल मीडिया के यूजर्स  का दिल धड़कता रहता है। इसी बीच उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर खूब पसंद की जा रही है। इसमें अदाकारा पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ नजर आईं। वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका तस्वीर के लिए पोज दे रही हैं तो वहीं पति निक क्लिक कर रहे हैं। इन दोनों का यह क्यूट अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। आप भी देखें –

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline)

 

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी आगामी फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो पति निक के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में प्रियंका और निक कैब के अंदर शूट करते दिखाई दिए थे। सीन में प्रियंका निक पर चिल्लाती दिखाई दी थीं। यह फिल्म जर्मन फिल्म का इंग्लिश रीमेक है। फिल्म में सैम ह्यूमन बतौर हीरो दिखाई देंगे। बता दें, इस समय वो पति निक के साथ लंदन में हैं। 

बात अगर प्रियंका की करें तो, हाल ही में अदाकारा बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काए इज पिंक’ में अहम किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका अभिनेता फरहान अख्तर के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था।