IIFA Awards 2023
Photo - IIFA Instagram

    Loading

    मुंबई : इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA) के 23वें संस्करण का आगाज जल्द ही शुरू होने वाला है। यह आयोजन अबू धाबी (Abu Dhabi) के यस आइलैंड (Yas Island) में किया गया है। जहां सितारों का मेला देखने को मिलेगा। आईफा का आयोजन अबू धाबी के यस आइलैंड में 9, 10 और 11 फरवरी 2023 को किया जाएगा। वहीं इस शो के होने से पहले आईफा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

    जिसमें एक्ट्रेस नोरा फतेही (NoraFatehi ) का जोरदार डांस देखने को मिल रहा है। वो शो के मंच पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। आईफा ने नोरा फतेही के डांस का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नोरा फतेही निश्चित रूप से अपने शानदार मूव्स से हमारा दिल चुराना जानती हैं और हम उन्हें जल्द ही फिर से देखने के लिए तैयार हैं!’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    आईफा ने आगे लिखा, ‘इस अद्भुत अनुभव को मिस नहीं करने के लिए IIFA 2023 के लिए अभी अपने टिकट बुक करें।’ बता दें कि आईफा के 23वें संस्करण को एक्टर रणवीर सिंह होस्ट करेंगे। इस शो के समारोह में नोरा फतेही और रणवीर सिंह के अलावा  सलमान खान, करण जौहर, वरुण धवन और कृति सेनन समेत कई अन्य स्टार्स हिस्सा लेंगे।