Mahendra Singh Dhoni
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : भारत (India) के पूर्व क्रिकेटर (Former Cricketer) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब तमिल फिल्म (Tamil Film) में कदम रखने जा रहे है। महेंद्र सिंह धोनी के साउथ इंडिया (South India) के भी काफी चहेते है। वहां भी इनके काफी फैंस है। साउथ के प्रशंसक उन्हें प्यार से ‘थाला’ कहते है। धोनी अब अपना हाथ फिल्मों में आजमाने जा रहे है। वो तमिल फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर एंट्री कर रहे है। उनके पहली फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा लीड रोल निभाएंगी।

    इस फिल्म में उनका साथ संजय देंगे जोकि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के करीबी है। मीडिया खबरों के अनुसार इनके फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी धोनी ने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इंतजार ये है कि धोनी आईपीएल 2022 के बाद इसका ऐलान करेंगे। क्रिकेट के बाद अब धोनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतेंगे। महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by nayanthara🔵 (@nayantharaaa)

    वहीं अगर हम बार करें नयनतारा की तो वो इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में है। नयनतारा बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ शादी करने वाली है। अभिनेत्री कई आगामी फिल्मों में भी नजर आने वाली है। जिसमें वो शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘लॉयन’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी।