
मुंबई : भारत (India) के पूर्व (Former) क्रिकेटर (Cricketer) युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और पत्नी एक्ट्रेस हेजल कीच ने अपने पहले बेटे के नाम का खुलासा आज कर दिया है। युवराज सिंह का आज पहला फादर्स डे है। इस खास अवसर पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपने बेटे का नाम शेयर किया है। अभिनेत्री और युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की दो तस्वीरें शेयर करते हुए बेटे के नाम से पर्दा उठाया है। पहली तस्वीर में हेजल कीच बेटे को गोद में लिए पति के साथ बैठी नजर आ रही है। उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। वहीं दूसरे तस्वीर में हेजल कीच और युवराज सिंह बेटे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे है।
इस कपल ने अपने बेटे का नाम ‘ओरियन कीच सिंह’ रखा है। उन्होंने इस नाम का मतलब भी अपने फैंस को बताया है। युवराज सिंह और हेजल कीच ने बताया कि ओरियन तारामंडल का एक तारा है। हर बच्चा अपने माता-पिता के नजरों में तारा होता है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में आपका स्वागत है मम्मी और डैडी को अपने छोटे ‘पुत्तर’ से प्यार है। हर मुस्कान के साथ आपकी आंखें टिमटिमाती हैं जैसे सितारों के बीच आपका नाम लिखा है।’ ‘हैप्पी फादर्स डे’
View this post on Instagram
उनके इस खुलासे से उनके फैंस काफी खुश है। अब तक उनके इस नाम के खुलासे वाले पोस्ट को 2 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके है। हेजल कीच और युवराज सिंह ने 30 दिसंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। फरवरी 2022 में ये कपल अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने है।