परिणीति चोपड़ा ने की भाई की तारीफ, कही ये बात

    Loading

    मुंबई : अभिनेत्री (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के भाई सहज चोपड़ा (Sahaj Chopra) ने फरीदाबाद (Faridabad) में अपना एक रेस्त्रां (Restaurant) चालू किया है। आज परिणीति चोपड़ा अपने भाई के रेस्त्रां पर पहुंची और भर पेट खाना खाई। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल किया है। जिसमें पांच अलग-अलग तस्वीरें वायरल किया है। 

    इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा “हम सबसे अच्छा पंजाबी खाना खाकर बड़े हुए हैं और किसी भी रेस्त्रां में कभी संतुष्ट नहीं हुए। दाल ज्यादा तो मख्नी नहीं होती थी। बटर चिकन थोड़ा ज्यादा मीठा होता था। कई बार तो खाना केवल ऑयली या बेस्वाद होता था। सहज ने फैसला किया कि यह उस स्वाद को बनाने का समय है। जिस स्वादिष्ट खानें की हम लगातार तलाश कर रहे थे। स्वादिष्ट खाना यहां मिलेगा। @theolddelhi

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    मुझे अपने भाई पर गर्व है : परिणीति चोपड़ा

    अभिनेत्री आगे लिखती है OMG – इस मास्टरपीस को बनाने के लिए मुझे तुम पर बहुत गर्व है। मास्टरपीस शब्द इस टेस्ट के आगे चुप है। दाल आपके मुंह में पिघल जाएगी, बिरयानी मसालेदार और स्वादिष्ट है। जिसे आप समझ नहीं सकते! पनीर इतना नरम है, कि आपको चबाना नहीं है। मेरा परिवार नॉन-वेज कबाब और चिकन खा रहा था। मूल रूप से 3 दिनों तक और कुछ नहीं खाया। यह मुझे भावुक कर रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    परिणीति चोपड़ा कई फिल्में कर चुकी है

    परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी है। जिसमें इशकजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल, मेन्स वर्ल्ड, डिशूम, मेरी प्यारी बिंदु, नमस्ते इंडिया, केसरी, जबरिया जोड़ी है।