मुंबई में ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी से पहले येलो ड्रेस में स्पॉट हुईं प्रेग्नेंट सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

    Loading

    मुंबई: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। अदाकारा अपने प्रेगनेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही है। इसके साथ ही सोनम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती दिखाई देती हैं। सोनम की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग इसी बीच अभिनेत्री को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनम येलो ड्रेस में दिखाई दी। अदाकारा ने मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। 

    आपको बता दें, लंदन के बाद सोनम बहुत जल्द मुंबई में एक ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन करने वाली हैं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर अपनी प्यारी बेटी के लिए एक भव्य गोद भराई करेंगे। इस फक्शन में स्वरा भास्कर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड अदाकारा शामिल होती दिखाई देंगी। सोनम कपूर के करीबी दोस्त और परिवार बोहेमियन-थीम वाले बेबी शॉवर की तैयारी में व्यस्त हैं। ग्रैंड बेबी शॉवर से पहले सोनम का यह स्टाइलिश लुक फैंस को दीवाना बना रहा हैं। आप भी देखें इन तस्वीरों को- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nevanta (@nevantamedia)

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywood Shaukeen (@bollywoodshaukeen)

     

    बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। इस खबर की घोषणा करने के लिए  कपल ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। पोस्ट में लिखा था, ‘चार हाथ…. आपको सबसे अच्छा उठाने के लिए हम कर सकते हैं। दो दिल…. जो आपके साथ, हर कदम पर एक साथ धड़केंगे। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन से नहलाएगा। हम नहीं कर सकते आपका स्वागत करने के लिए प्रतीक्षा करें।’