69th National Film Awards
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स की फोटो

Loading

नई दिल्ली : 24 अगस्त, 2023 को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स के नाम का अनाउंसमेंट हुआ था। आज यानी 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस्टीजियस इवेंट का आयोजन किया गया है। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवॉर्ड विनर्स को पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। जिसके लिए कई स्टार्स दिल्ली पहुंच भी चुके हैं।

अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी सोमवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। वहीं आज, मंगलवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के वितरण का समय आज दोपहर 1.30 बजे रखा गया है। जिसका सीधा प्रसारण डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DD National (@ddnational)

तो आइए एक नजर डालते हैं 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर्स की लिस्ट पर –

  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार : द कश्मीर फाइल्स
  • संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म : RRR
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: ‘रॉकेट्री’: द नांबी इफेक्ट’
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज़ – भाग 1)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक : श्रेया घोषाल
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक : काल भैरव (आरआरआर)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन : गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट डायलॉग : गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन: सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट : गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार: पुरूषोत्तम चार्युलु (तेलुगु)

फीचर फिल्म श्रेणी से

  • सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
  • सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म : अनुर (आइज़ ऑन द सनशाइन)
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: कालकोखो
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म : लास्ट फिल्म शो
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म : 777 चार्ली
  • सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म : समानान्तर
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: एकदा काय झाल
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: होम

69वें राष्ट्रीय पुरस्कारों से तकनीकी पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार : RRR 
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी : RRR
  • सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव : RRR
  • विशेष जूरी पुरस्कार : शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ गीत : कोंडा पोलम

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के प्रमुख विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म : एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : फिल्म स्माइल प्लीज़ (हिन्दी) के लिए बकुअल मटियानी
  • पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : चंद साँसें (हिन्दी)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर : बिट्टू रावत, फिल्म पाताल टी (भोटिया) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म : लुकिंग फ़ॉर चालान (अंग्रेजी)
  • सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म : सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : मिठू दी (अंग्रेजी), थ्री टू वन (मराठी और हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म : मुन्नम वलावु (मलयालम)

गैर फीचर फिल्में

  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म : एक था गांव (गढ़वाली और अंग्रेजी)
  • सर्वश्रेष्ठ डिरेक्शन : स्माइल प्लीज
  • सर्वश्रेष्ठ लघु गैर-फिक्शन फिल्म: दाल भात (गुजराती)

बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन भारत सरकार के फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जाता है।