मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका की तरह की उनकी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) भी एक्ट्रेस हैं। इसी बीच सोफी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी उन्होंने प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा था कि ‘ना टाइम स्ट्रेट है और न ही मैं’। इस पर लोगों ने उनके बाईसेक्शुअल होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। बता दें कि सोफी निक जोनस के भाई जो जोनस की पत्नी हैं और उनका एक बेटी भी है।
did sophie turner just come out via unhinged Instagram story… queen pic.twitter.com/Q1Z2fNCzAi
— Kt (@cmemmelstan) June 1, 2021
दरअसल, उन्होंने प्राइड मंथ जो कि यूएस में LGBT इसे जून के महीने में सेलिब्रेट करते हैं इसीके सेलिब्रेशन के तौर पर इसे लगाया था। इसमें कई कैप्शंस और एनिमेटेड स्टीकर्स भी थे। स्टोरी में लिखा था, ये प्राइड मंथ है बेबी ‘टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं’। लोगों का शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि इसमें एक स्टिकर दिख रहा था जिसमें लिखा था, हटो मैं गे हूं, बाई प्राइड, गे प्राइड।
you’re telling me sophie turner is bi and she married joe jonas instead of me??????
— kia 🎷 (@jensblazerhoard) June 1, 2021
2019 में रोलिंग स्टोन्स के साथ इंटरव्यू में सोफी ने कहा था, मैंने पूरी जिंदगी अकेले रहने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है। मुझे लगता है कि एक बार आपको सही इंसान मिल जाता है तो आपको पता चल जाता है। मुझे लगता है कि मैं उम्र से ज्यादा मेरी आत्मा की उम्र है। मुझे लगता है कि मैं बहुत जी चुकी हूं। मैं कई लड़कों से मिली हूं, मैं कई लड़कियों से मिल चुकी हूं। मैं 22 साल का फील ही नहीं करती। मुझे 27 या 28 साल का फील होता है। हर कोई एक्सपेरिमेंट करता है। मैं एक आत्मा से प्यार करती हूं न कि जेंडर से।