राखी सावंत ने दुबई में पद्मिनी कोल्हापुरे के सामने उतारी मिथुन चक्रवर्ती की ऐसी नकल की एक्ट्रेस खुद को हंसने से रोक नहीं पाई

    Loading

    मुंबई: बिगबॉस कंटेस्टेंट एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा चर्चा में होती हैं। कभी उनके कंट्रोवर्सी की वजह से तो कभी अपनी मस्ती वाले अंदाज़ के वजह से तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के वजह से। राखी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इन दिनों उन्हें हर मुद्दे पर अपनी बात रखते देखा जा रहा है। वह लगातार मीडिया से बात करती दिखती हैं।

    वहीं राखी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती हैं। कुछ समय से राखी जब भी घर से बाहर निकलती हैं फिर चाहे सब्जी लेने, जिम, कॉफी पीने के लिए, तो वह फोटोग्राफर्स से बात जरूर करती हैं और उनसे सवालों का जवाब भी देती हैं। ऐसे में अब राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    दरअसल राखी इनदिनों दुबई में थीं। एक्ट्रेस फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अचीवर्स नाइट इवेंट में हिस्सा लेने गई थीं। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) भी मौजूद थी। जैसे ही राखी इवेंट पर जीनत अमान से मिली उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। और राखी उन्हें देख कर  ‘लैला मैं लैला’ पर डांस करने लगी। राखी कि खुशी देख कर जीनत अमान भी उनसे बहुत खुश हो गई थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

    इतना ही नहीं राखी बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से भी मिली। राखी उन्हें देख कर भी बहुत खुश हुई और मिथुन चक्रवर्ती के गाने ‘तुमसे मिलकर ना जाने क्यों’ पर उनके साथ डांस करने लगी। राखी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

    राखी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैंने दुबई में बॉलीवुड जगत की दिग्गज पद्मिनी जी के साथ बहुत एन्जॉय किया।’ राखी के फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।