Shehnaaz Gill Dance Video
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इस वक्त दुबई (Dubai) में फिल्मफेयर (Filmfare) की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंचीं हैं। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें गुरु रंधावा ‘मून राइज’ गाने पर शहनाज गिल के साथ कोजी डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं शहनाज गिल ब्लश करती दिखाई देती हैं फिर वो बीच में पलटकर गुरु रंधावा को मारने लगती हैं। वीडियो में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

    वीडियो में शहनाज गिल ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दे रही हैं। वहीं गुरु रंधावा ब्लैक कलर का टीशर्ट और ट्राउजर पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टीशर्ट के ऊपर ग्रीन जैकेट भी पहन रखा है। वो रात के अंधेरे में शानदार डांस कर रहे हैं। गुरु रंधावा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पसंदीदा ‘पा गईयां शमां’ शहनाज गिल के साथ क्या हमें एक साथ एक वीडियो करना चाहिए।’ उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

    फैंस को उनका ये डांस बहुत पसंद आ रहा है। प्रशंसक उनके वीडियो को लाइक कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दिवाली पार्टी के दौरान शहनाज गिल और गुरु रंधावा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें दोनों डांस और मस्ती करते नजर आए थे। बता दें कि शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में थिएटरों में रिलीज होगी।