श्रद्धा आर्या स्टेज पर अपने पति का क्यूटनेस देख खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने सब के सामने खींच डाले अपने पति के गाल

    Loading

    मुंबई: ‘कुंडली भाग्य’ अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने आखिरकार बीती रात नेवी के अफसर राहुल के साथ शादी कर ली है। अब हाल ही में शादी की रस्मों का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धा ने कल यानी 16 नवंबर को शादी की है। ऐसे में दोनों का एक बहुत ही प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने उनके पति का गाल सबके सामने खींचती हुई नजर आ रही हैं। 

    दरअसल हाल ही में शादी के कई वीडियोज के बीच अचानक से सबकी नजर इस वीडियो पर पड़ी। इस वीडियो में श्रद्धा और राहुल दोनों स्टेज पर बैठे हुए हैं। दोनों ही लोग वह मौजत लोगों से बात कर रहे हैं। लेकिन अचानक से एक्ट्रेस का ध्यान उनके पति के क्यूटनेस पर गया। फिर क्या श्रद्धा ने सबके सामने अपने पति राहुल का गाल सबके सामने खींचने लगी। श्रद्धा आर्या ने स्टेज पर आते ही अपने पति को परेशान करना शुरू कर दिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐒𝐡𝐫𝐚𝐝𝐝𝐡𝐚 (@shraddha_kdb)

    गौरतलब है कि श्रद्धा ने लंबे वक़्त तक अपने पति का चेहरा अपने फैंस से छुपा रखा था। शादी के मंडप में इस बात का खुलासा हुआ की आखिर श्रद्धा किससे शादी कर रही हैं। शादी का यह क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। शादी के दौरान श्रद्धा आर्या अपने पति पर जमकर प्यार लुटाती नजर आईं। श्रद्धा आर्या का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

    गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा आर्य के होने वाले पति का नाम राहुल शर्मा (Rahul Sharma) है। राहुल एक्ट्रेस के फॅमिली फ्रेंड हैं। राहुल दिल्ली के रहने वाले हैं। और वह एक नेवी अफसर हैं।शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे।