Wedding Anniversary
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सनी लियोन (Sunny Leone) ने आज ही के दिन डेनियल वेबर के साथ शादी की थी। आज इनकी 11वीं शादी की सालगिरह है। अभिनेत्री आज के दिन को लेकर काफी खुश है। अभिनेत्री और डेनियल वेबर एक-दुसरे से बहुत प्यार करते है और एक-दुसरे के साथ काफी वक्त बिताते है। एक्ट्रेस ने अपने इन्स्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक तस्वीर में डेनियल वेबर पत्नी सनी लियोन के पीठ पर बैठे दिखाई दे रहे है। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।

    वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री के शादी की तस्वीर है। जिसमें एक्ट्रेस शादी का जोड़ा पहने अपने पति के साथ बैठी दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ने अपनी शादी के समय की बात को भी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए कहा कि एक समय था जब हमारे पास पैसे नहीं थे। 50 से भी कम मेहमान शादी में आए थे, हमारी शादी के लिफाफे खोलने, फूलों की व्यवस्था सब गलत था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    नशे में लोग खराब भाषण दे रहे थे। आज हम कितना आगे आ गए है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने शादी के किस्से बहुत पसंद है, क्योंकि ये यात्रा एक रास्ता की तरह है। हैप्पी एनिवर्सरी बेबी!

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    उनके इस खुशी के पल पर उनके फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे है। उनके इस पोस्ट को 2 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके है।