Circus Teaser Release
Pic : Intagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) का पोस्टर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का टीजर देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर को रणवीर सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें स्टार्स फिल्म ‘सर्कस’ को अपने फैंस के सामने इंट्रोड्यूज कर रहे हैं।

    फिल्म के कलाकारों ने बताया कि फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी उस जमाने पर आधारित है। जब गूगल का जमाना नहीं था। ये 1960 के जमाने की है। इतना ही नहीं अपने इस टीजर में रणवीर सिंह ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज होगा। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। इस फिल्म के जरिए पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल होगा। फिल्म ‘सर्कस’ क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रही है। वो इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।