
मुंबई : लोकप्रिय (Popular) टीवी शो ‘भाबीजी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) की अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) असल लाइफ में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं। इस खबर की जानकारी खुद अभिनेत्री शुभांगी आत्रे ने दिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी चकरा गए है। अभिनेत्री ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। उन्होंने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई है।
अभिनेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस ठगी में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वो उनके मेहनत की कमाई थी। शुभांगी आत्रे ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि वो 8 सितंबर को एक फैशन एप्लीकेशन से कुछ ऑर्डर कर रही थी। उनके प्रोडक्ट ऑर्डर करने के बाद ही उनके पास कंपनी का कॉल आया और वो उनके ऑर्डर से जुड़ी जानकारियों को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि कॉलर की बातों से उन्हें वो एक रियल कॉल लगा। शुभांगी आत्रे से कॉल के शुरुआत में दो लड़कियों ने उनसे बात की जिसके बाद दो लड़के भी कॉल पर कनेक्ट हुए थे। कॉलर्स ने उनसे कहा था कि वो उनकी प्रीमियम मेंबर है।
View this post on Instagram
जिसके लिए वो उन्हें गिफ्ट के रूप में एक प्रोडक्ट देना चाहते है। अभिनेत्री ने मीडिया से कहा कि हालांकि, वो ऐसी चीजों से बचती हैं क्योंकि उन्हें ऐसे बहुत से कॉल आते रहते है, लेकिन वो इन फ्रॉड के झांसे में आ गई थी और कॉलर्स द्वारा दिए गए ऑप्शन्स में से कहे अनुसार एक प्रोडक्ट को सेलेक्ट की। जिसके लिए उनसे जीएसटी पे करने की बात कही गई और जब उन्होंने जीएसटी पे करने के लिए अमाउंट को पे किया तो एक साथ कई सारे ट्रांजैक्शन हुए और इस ट्रांजैक्शन के दौरान एक बड़ी राशि निकाल ली गई और जब उन्हें उनके साथ हुए इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ही कार्ड को ब्लॉक करा दिया और शुभांगी आत्रे ने 9 सितंबर को साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।