Indias Got Talent 10
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : फेमस रैपर बादशाह (Badshah) इन दिनों पॉपुलर टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (Indias Got Talent) के दसवें सीजन में बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं बादशाह ने अपने इस शो में पिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर शो के जज पैनल में बैठी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 10’ के लेटेस्ट एपिसोड को फादर्स के लिए डेडिकेट किया गया।

इस दौरान कंटेस्टेंट्स अपने परफॉर्मेंस के साथ अपने फादर को डेडीकेट करते हुए इमोशनल ट्रिब्यूट देते नजर आए फिर क्या था रैपर बादशाह भी अपने पिता के साथ अपने रिश्ते को बताने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बताया कि आज तक उनके पापा के साथ उनकी नहीं बनती है, लेकिन वो प्यार भी सबसे ज्यादा अपने पापा को ही करते हैं। बस फिर क्या था यह सुनकर शो की जज शिल्पा शेट्टी भी इमोशनल हो गई और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े।

सोनी टीवी ने शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 10’ के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें बादशाह की बातों को सुनकर शिल्पा शेट्टी रुमाल से अपने आंसुओं को पोछती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के दसवें सीजन की शुरुआत जुलाई के अंत में हुई थी। इस शो में बादशाह, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर बतौर जज नजर आ रही हैं। यह शो सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे ऑनएयर होता है। इस शो की शुरुआत 2009 में हुई थी तब से यह ऑडियंस का पसंदीदा शो बन गया।