इस एपिसोड के बाद राज ठाकरे की पार्टी MNS की तरफ से फिल्म विभाग के अध्यक्ष अमेय खोपकर (Amey Khopkar) ने जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) को चेतावनी दी है।
मुंबई. कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Big Boss 14) सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में हर दिन कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राहुल वैद्य, जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की तंबोली के बीच बहस चल रही है। बहस के दौरान राहुल वैद्य से बात करते हुए, जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने मराठी भाषा के बारे में कुछ आपत्तिजनक शब्द कहे। इस एपिसोड के बाद राज ठाकरे की पार्टी MNS की तरफ से फिल्म विभाग के अध्यक्ष अमेय खोपकर (Amey Khopkar) ने जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) को चेतावनी दी है।
दरअसल, जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने कहा था कि “मुझसे मराठी में बात करने की कोशिश मत करो। अगर आप बोलना चाहते हैं, तो हिंदी में बोलिए। मराठी सुनते ही मुझे गुस्सा आता है।” जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) के इस बयान पर अमेय खोपकर (Amey Khopkar) भड़क गए। वहीं, अमेय ने जान कुमार को खुली धमकी दे दी है।
अमेय खोपकर (Amey Khopkar) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “जान कुमार सानू… इसे मराठी भाषा से चीड़ आती है। अरे तुम एक दीमक की तरह हो। मुंबई से बाहर निकालने के लिए मैं इसे नाॅमिनेट करता हूँ।”
जान कुमार सानू… मराठी भाषेची याला चीड येते म्हणे. अरे तू कीड आहेस मोठी… मुंबईतून हाकलून देण्यासाठी मी नाॅमिनेट करतोय याला.
— Ameya Khopkar (@MNSAmeyaKhopkar) October 28, 2020
अमेय (Amey Khopkar) ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “मैं देखता हूं मुंबई में रहकर तेरा करियर कैसे बनता है। बहुत जल्दी तुझे भी चिढ़ होगी। हम मराठी तुझे पीटेंगे। कलर्स जैसी टीवी चैनल ने ये सीन कट करना था। लेकिन, उन्होंने एडिट नहीं किया। ये एक तरह अच्छा ही हुआ। गद्दार का चेहरा अब सबके सामने आ गया।”
मुंबईत राहून तर आता तुझं करिअर कसं बनतं जान सानू तेच बघतो आता मी.लवकरच तुला स्वत:ची चीड येईल ही माझी गॅरंटी. तुला थोबडवनार लवकरच आता आम्ही मराठी.
आणि कलर्ससारख्या वाहिनीने खरंतर हा सीन वगळायला हवा होता, पण एडिट केलं नाही ते बरं झालं, गद्दारांची तोंडं कशी असतात ते समजलं.— Ameya Khopkar (@MNSAmeyaKhopkar) October 28, 2020
एक ट्वीट में अमेय (Amey Khopkar) कह रहे हैं, “जान कुमार सानू अगर 24 घंटे में माफी नहीं मांगते हैं तो बिग बॉस शो की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी और जान सानू को काम कैसे मिलता है आगे इसे भी हम देखेंगे।”
इस विवाद पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी इंसान को उसकी भाषा में बोलने से नहीं रोका जा सकता है।
Big Boss मालिकेचे शूटिंग महाराष्ट्रात होते, मराठी लोकांमुळे TRP वाढतो त्याच महाराष्ट्राच्या मराठीचा अवमान मालिकेतल्या जान कुमार सानूने केला हे कदापि खपवून घेणार नाही. महाराष्ट्रात करियर घडवलेल्या गायक कुमार सानुचा मुलगा मराठीचा द्वेष व अनादर करत असेल तर हे सहन केले जाणार नाही.
— Pratap Baburao Sarnaik (@PratapSarnaik) October 28, 2020
इसके अलावा शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने भी जान कुमार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिग बॉस सीरीज की शूटिंग महाराष्ट्र में हुई थी, मराठी लोगों की वजह से टीआरपी बढ़ती है। अगर गायक कुमार सानू का बेटा, जिसने महाराष्ट्र में अपना करियर बनाया है, मराठी से नफरत और अपमान करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
.@nikkitamboli ke ‘Hum’ kehne se hue @jaankumarsanu naraaz. #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/GzT7khTmA9
— COLORS (@ColorsTV) October 27, 2020