Temptation Island India
मौनी रॉय की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) मौनी रॉय (Mouni Roy) बहुत जल्द रियालिटी शो ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ (Temptation Island India) को होस्ट करती नजर आएंगी। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे कई देशों में इस शो का प्रीमियर हो चुका है। जिसके बाद अब इस शो का इंडिया वर्जन 3 नवंबर, 2023 से रात 8 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इस शो में कपल्स और सिंगल्स दोनों नजर आएंगे। इस शो में ट्विस्ट ये है कि सिंगल लड़के और लड़कियां कपल को अलग करने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे। जिसके लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहेंगे।

इस शो का प्रोमो वीडियो भी जारी हो गया है। जिसे जियो सिनेमा ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें एक बस में कपल्स और सिंगल्स नजर आ रहे हैं। इस बीच मौनी रॉय की एंट्री होती है वो कहती हैं, “रिलेशनशिप का होगा अब टेम्प्ट आ रहा है। ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ इंडिया पहली बार एक आइलैंड रियल कपल्स और ढेर सारी टेम्प्टेशन नेशनल स्ट्रीम पर यहां कपल्स और पास आएंगे या किसी और के प्यार में डूब जाएंगे।”

जियो सिनेमा ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “एक द्वीप, असली जोड़े और ढेर सारे हॉट सिंगल्स अब प्यार की होगी अंतिम परीक्षा अपनी आकर्षक मेजबान मौनी रॉय के साथ ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ के लिए तैयार हो जाइए! 3 नवंबर से हर रात 8 बजे मुफ्त स्ट्रीमिंग, केवल जियो सिनेमा पर।”