in-lockdown-return-of-these-5-shows-from-the-ramayana-to-mahabharata-shree-krishna-changed-the-history-of-tv

कोरोना (Covid-19) से बचने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया।

Loading

मुंबई. साल 2020 लोगों को हमेशा याद रहने वाला है। इस साल की शुरुआत से ही अब तक चल रहा कोरोना वायरस (Covid-19) कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस जानलेवा वायरस के चलते कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कोरोना (Covid-19) से बचने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया। जिसके चलते लगभग 3-4 महीनों तक लोगों को अपने घर में बंद रहना पड़ा। सबके दिनचर्या में एकदम से ठहराव आ गया।

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर गरीब मज़दूर तक सभी लोग इस वायरस से बचने के लिए अपने घरों में बंद हो रहे थे। ऐसे में लोगों को घर में मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन ने पुराने टीवी शो फिर से टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया। लोगों को भी एक बार फिर अपने पुराने टीवी शो देखने का सुनहरा मौका मिल गया। तो आइये आज हम आपको ऐसे ही शोज़ के बारे में बता रहे हैं।

दूरदर्शन पर बच्चों के लिए एक टीवी शो शुरू किया गया था जिसका नाम ‘शक्तिमान’ (Shaktiman) था। यह शो लॉकडाउन के दिनों में एक बार फिर री टेलीकास्ट किया गया। शक्तिमान की  वजह से एक बार फिर दर्शकों को मुकेश खन्ना को एक्टिंग करते हुए देखने का मौका मिला। इस शो में मुकेश खन्ना ने गंगाधर और शक्तिमान का किरदार निभाया है।

बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) भी कोरोना काल में काफी फेमस हुआ। इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिला। पुराने कलाकारों को एक्टिंग करते देख आज कल की पीढ़ी भी बेहद खुश हो गई।

दूरदर्शन का पॉपुलर शो रामायण (Ramayana) भी एक बार फिर री-टेलीकास्ट किया गया। इस यह शो दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस शो ने टीआरपी के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए। घर-घर में रामायण के सीन्स को देख लोग भावुक होने लगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग रामायण देखने के लिए उत्सुक रहते। इस शो की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई की यह शो स्टार प्लस पर भी दिखाया जाया गया।

भगवान कृष्णा का नाम आते ही उनकी लीला सबको याद आ जाती है। कृष्णा की लीला को सबसे पहले रामानंद सागर ने सीरियल के माध्यम से दर्शकों के सामने पेश किया। श्री कृष्णा (Shree Krishna) इस सीरियल में कृष्णा के किरदार में सर्वदमन बनर्जी नज़र आए थे। कोरोना काल में एक शो को एक बार फिर री-टेलीकास्ट किया गया।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। शाहरुख खान दूरदर्शन के शो ‘सर्कस’ (Circus) में नज़र आए थे। अब कोरोना काल में दर्शकों को एक बाद भी शाहरुख को पुराने अवतार में देखने का मौका मिला।

साल 1993 में दूरदर्शन पर ‘देख भाई देख’ (Dekh Bhai Dekh) यह शो लॉन्च किया गया था। यह शो काफी पॉपुलर हुआ था। इस शो नवीन निश्चल, शेखर सुमन और सुषमा सेठ जैसे कलाकार नज़र आए थे। कोरोना काल में एक बाद फिर इस फैमिली शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर एक ज़माने ने में फिल्मों के साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर रहे थे। दूरदर्शन पर उनका एक सीरियल आया करता था। जिसका नाम ‘ऑफिस ऑफिस’ (Office Office) था। यह शो कही पॉपुलर हुआ था। लॉकडाउन के दिनों में एक बार फिर दर्शकों को इस शो के जरिये हंसने का मौका मिला।

दूरदर्शन का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘हम पांच’ (Hum Paanch) भी लॉकडाउन के दौरान री-टेलीकास्ट किया गया। यह शो एक फैमिली शो है। कोरोना काल में इस शो ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया।