Lata Mangeshkar
File Photo

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबियत (Health) में काफी सुधार (Improved) हो गया है। अब वह पहले से काफी ठीक है। उनका इलाज (Treated) आईसीयू (ICU) में चल रहा है। जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती तब तक उन्हें आईसीयू में रखा जाएगा। उनका इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी (Pratima Samdani) के साथ-साथ अन्य डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है।

    92 वर्षीय लता मंगेशकर 8 जनवरी को निमोनिया की शिकार और कोरोना संक्रमित हुई थी।  जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें भी फैलाई जा रही है। जिसपर रोक लगाते हुए प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने यह जानकारी दी की लता मंगेशकर की तबियत में काफी सुधार हुआ है और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की उनके स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही झूठे अफवाहों पर ध्यान न दें और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।  इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों ने भी कुछ दिनों पहले लोगों से अपील करते हुए कहा था की लता मंगेशकर के अपडेट दिए जाएंगे आप सभी परिवार के प्राइवेसी का ध्यान रखें।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

    लता मंगेशकर भारत रत्न से भी सम्मानित है 

    लता मंगेशकर अब तक कई गानों को अपना सुर दे चुकी है। वह 20 से अधिक भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाना गा चुकी है। उनके इस हुनर के लिए अब तक उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’, ‘पद्म भूषण’ इसके साथ-साथ गायिका को ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया है।