लता मंगेशकर के निधन से शोक में बॉलीवुड, हेमा मालिनी, अजय देवगन सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

    Loading

    मुंबई: ‘मेलोडी क्वीन’ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हुआ है। दिग्गज गायिका ने रविवार सुबह 8.12 बजे अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क में रखा जाएगा। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया, ‘यह बहुत दुख के साथ है कि हम # लतामंगेशकर के निधन की घोषणा सुबह 8:12 बजे करते हैं। मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मृत्यु हो गई है।‘ जैसे ही यह खबर बॉलीवुड सितारों को पता चली वैसे ही सोशल मीडिया के जरिए कई सेलेब्स शोक व्यक्त करते दिखाई दिए। 

    हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, अजय देवगन, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सितारे लता मंगेशकर को याद करते हुए उन्हें श्रध्दांजली देते नजर आए। देखें सोशल मीडिया ट्वीट- 

     

    मिली जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में सार्वजनिक दर्शन होंगे। बीएमसी इससे जुड़ी व्यवस्था में जुड़ गई है।