सलमान खान
सलमान खान

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने बीती रात यानी 27 दिसंबर को अपने परिवार, करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अपना पनवेल वाले फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर हर साल की तरह मीडिया भी भाई का बर्थडे मनाने के लिए पहुंची थी। ऐसे में वह एक विदेशी एक्ट्रेस ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसे पहले कभी टाइगर की बर्थडे पार्टियों में नहीं देखा गया था।

    दरअसल बीती रात सलमान खान के बर्थडे पार्टी में हॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) पहुंची थीं। ऐसा पहली बार हुआ था जब समांथा लॉकवुड सलमान खान के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई हैं। ऐसे में अब समांथा की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। समांथा लॉकवुड कुछ दिन पहले ही भारत आई हैं। अब कई लोग इस दोस्तों को अलग नजरिए से देख रहे हैं। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि भाईजान की जिंदगी में समांथा लॉकवुड की एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही समांथा लॉकवुड को बॉलीवुड में काम दिलाने वाले हैं। ऐसे पहले भी कई बार हो चुका है कि भाईजान ने कई एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    गौरतलब है कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, सलमान खान को 25 दिसंबर को एक सांप ने काट लिया था। यह पनवेल में उनके फार्महाउस के गार्डन एरिया में हुआ था। अभिनेता को तुरंत मुंबई के कामोठे अस्पताल ले जाया गया जहां उनका छह घंटे तक इलाज किया गया और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई। सलमान खान ने अब सर्पदंश की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “एक सांप मेरे फार्म हाउस में घुस गया था। मैं इसे एक छड़ी का उपयोग करके बाहर ले गया। धीरे-धीरे यह मेरे हाथ तक पहुंच गया। फिर मैंने इसे पकड़ने के लिए पकड़ लिया, जब उसने मुझे तीन बार काट लिया। यह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे अस्पताल में भर्ती रहा। अब मैं ठीक हूं।”