Arunoday Singh
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) का जन्म 17 फरवरी (February) 1983 को हुआ था। यह एक भारतीय (Indian) अभिनेता (Actor) है। ये  मुख्य रूप से हिंदी (Hindi) फिल्मों (Films) में अभिनय (Acting) करते है। अरुणोदय सिंह के पिता (Father) अजय सिंह (Ajay Singh) (राहुल भैया) मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और मां सुनीति सिंह है। एक्टर भारतीय राजनेता अर्जुन सिंह के पोते हैं, अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

    अरुणोदय सिंह आज अपना 39 जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में कुछ पाठ्यक्रम किए, और उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में अभिनय स्टूडियो में एडमिशन लिया साथ ही उन्होंने नाटकों में भी प्रदर्शन किया। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आर. माधवन और आयशा कपूर के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ से की थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arunoday Singh (@sufisoul)

    साल 2010 में इन्होंने रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘आयशा’ सोनम कपूर और अभय देओल के साथ, 2011 में इरफान खान के साथ ‘ये जिंदगी साली’, 2012 में सनी लियोन के साथ ‘जिस्म 2’, 2014 में वरुण धवन, इलियाना डी’क्रूज और नरगिस फाखरी के साथ ‘मैं तेरा हीरो’, 2018 में इरफ़ान, कीर्ति कुल्हारी और दिव्या दत्ता के साथ फिल्म ‘ब्लैकमेल’ जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभाते दिखाई दिए है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arunoday Singh (@sufisoul)

    अरुणोदय सिंह ने 13 दिसंबर 2016 को ली एल्टन के साथ शादी के सात फेरे लिए। अभिनेता और ली एल्टन की मुलाकात शादी के तीन साल पहले गोवा में हुई थी। ली एल्टन गोवा में एक कैफे की ओनर है। अरुणोदय सिंह ने कई वेब सीरीज में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिसमें साल 2018 में ‘अपहरण’, साल 2020 में ऋचा चड्ढा और करिश्मा तन्ना के साथ ‘लाहौर कांफीडेंटियल’ में दिखाई दिए।