आज है विक्रम गोखले का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेते विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) आज यानी 30 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1940 को महराष्ट्र के पुणे में हुआ था। विक्रम ने टीवी और फिल्मों के अलावा थियेटर में भी अभियान किया था। विक्रम के पिता भी  मराठी थियेटर और फिल्मों के दिग्गज एक्टर थे। उनकी परदादी  हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय आर्टिस्ट थी, उनकी दादी हिंदी सिनेमा की पहली चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकीं हैं। 

    साल 1913 में फिल्म मोहिनी भस्मासुर में उनकी दादी-पर्दे ने अभिनय किया था।  इस फिल्म का निर्देशन फादर ऑफ़ इंडियन सिनेमा के दादा साहेब फाल्के ने किया था।

    विक्रम गोखले ने स्वर्ग नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल भूलैया, दे दना दन, बैंग बैंग, अय्यारी, हिचकी और मिशन मंगल सहित अन्य फिल्मों में अभियान किया है। 

    विक्रम गोखले ने क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण, उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, और अवरोध: द सीज विदइन वेब सीरीज में काम किया। इसके अलावा एक्टर ने 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म बनाई थी। 

    विक्रम को 2013 में मराठी फिल्म अनुमति के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। 2016 में विक्रम गोखले ने एलान किया कि उनके गले की बीमारी की वजह से वो स्टेज पर सक्रिय नहीं रहेंगे।