Urfi Javed Saree Video
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहती है। वहीं एक बार फिर इस गर्मी के मौसम में उर्फी ने अपने हॉटनेस अंदाज से इसे दुगना कर दिया है। उर्फी जावेद ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहने सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। उर्फी जावेद डीपनेक ब्लाउज में अपने फैंस पर कहर बरपाती नजर आ रही है। वो अपने चेहरे पर प्रॉपर मेकअप करके अपने ग्लैमरस लुक को तैयार की है।

    जिससे अब उनके इस वीडियो से उनके प्रशंसकों की निगाहें हटने का नाम नहीं ले रही है। उर्फी जावेद अपने बालों की पोनी बनाई है, लेकिन अपने चेहरे पर से जुल्फों को हटाती हुई वो फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वो अपने कानों में पिंक कलर की छोटी-छोटी इअरिंग पहनी है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि ये गर्मी के रंग है। उनके इस वीडियो को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी लाइक किया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Urrfii (@urf7i)

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद पर पलटवार किया था। जिसमें उन्होंने उर्फी जावेद को बुरा भला कहा था। उर्फी जावेद इससे पहले वीडियो में वो अपने ऊपर के टॉप को निकल कर उन्होंने सिर्फ एक बेल्ट को बांध ली थी। जिसे देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए थे।