मोदी मंत्रिमंडल का मेगा विस्तार; 15 कैबिनेट, 28 राज्यमंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    Loading

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है। राष्ट्रपति भवन (President House) में आयोजित इस मेगा शपथ ग्रहण समारोह में करीब 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इन मंत्रियों में 15 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। जिनमें से सात मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया है। 

    कैबिनेट मंत्री:

    • भाजपा: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, सर्बानंद सोनोवाल, जी.किशन रेड्डी, अश्विनी विश्वास, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, हरदीप सिंह पूरी, आरके सिंह, डॉ.वीरेंद्र कुमार।

    सहयोगी दलों से

    • जेडीयू: आरसीपी सिंह
    • एलजेपी: पशुपतिनाथ पारस 

    राज्यमंत्री: 

    जिन नेताओं को राज्यमंत्री पद दिया गया है, उनमें

    • भाजपा: एल मुरुगन, पंकज चौधरी, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला हैं।

    सहयोगी दलों से 

    • अपना दल: अनुप्रिया सिंह पटेल

    सात मंत्रियों को दिया गया प्रमोशन 

    प्रधानमंत्री के मंत्री मंडल विस्तार में सात मंत्रियों को उनके काम का इनाम देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया है। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों में मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, जी.किशन रेड्डी,  हरदीप सिंह पूरी, आरके सिंह हैं। अभी तक ये सभी सरकार में राज्यमंत्री थे। 

    गौरतलब है कि, मोदी मंत्रिमंडल का कैबिनेट विस्तार करीब एक साल से रुका हुआ है। कोरोना महामारी के कारण इसे बार-बार स्थगित किया गया। कैबिनेट विस्तार से पहले करीब 13 मंत्रियों के इस्तीफे भी लिए गए जिन में रविशकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ.हर्षवर्धन और थावरचंद गहलोत जैसे कई हैवीवेट मंत्री भी शामिल है।