narendra modi
File Photo

    Loading

    नयी दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह 11 बजे से अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।  इस प्रमुख कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में गए भारतीय दल को चियर करने की अपील की है।  इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि टोक्यो गए देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना फिलहाल बहुत जरूरी है।  जब खिलाड़ी तिरंगा उठाते हैं तो उन्हें देखकर हमारे मन में भी देशभक्ति की भावना से भर जाना स्वाभाविक ही है। 

    अपने इस रेडियो कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने यह भी कहा कि, “जो भी देश के लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वाभाविक ही है।  कल यानि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है।  वहीं करगिल का युद्ध, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया ने देखा।  इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अब अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा।  इसलिए ये और भी खास हो जाता है।  मैं चाहूंगा कि आप करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, करगिल के वीरों को हम सब नमन करें। : इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि, राष्ट्रगान को लेकर 15 अगस्त को इस बार एक अनोखा प्रयास किया जाएगा। 

    वहीं PM मोदी ने यह भी कहा कि, “इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। “

    गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी रविवार (Sunday) सुबह 11 बजे अपने  रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Man Ki Baat) के जरिए राष्ट्र को एक बार फिर संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम का 79वां संस्करण होगा और यह आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और मोबाइल एप पर भी प्रसारित हो रहा है। इस बाबत आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम डी। डी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के खास यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध है।