LPG Cylinder
File Photo

    Loading

    नयी दिल्ली. आखिरकार 1 सितंबर की शुरुआत में ही आम जनता को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। जी हाँ आज से तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर एक भारी बढ़ोतरी कर दी है। आज से 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rates) 25 रुपये बढ़ गए हैं।  इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ गए हैं।  

    15 दिन में 50 रुपये फिर महंगा हुआ सिलेंडर

    अगर हम देखें तो मात्र 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ गया है।  पता हो कि बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।  वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है।  इस बढ़ोत्तरी के बाद से अब दिल्ली में 14.2 किग्रा का LPG सिलेंडर 884.5 रुपये हो गया है। जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपये का था।

    सिलसिलेवार समझें कैसे बढे LPG के दाम 

    इस साल फरवरी में 3 बार बढ़े गैस के दाम

    महीना

    दिल्ली 

    कोलकाता

    मुंबई

    चेन्नई

    सितम्बर 1, 2021  

    884.5

    886.00

    859.50

    875.50

    अगस्त, 2021

    859.50

    886.00

    859.50

    875.50

    जुलाई 1, 2021

    834.5

    861

    834.5

    850

    जून 1, 2021

    809

    835.5

    809

    825

    मई 1, 2021

    809

    835.5

    809

    825

    अप्रैल 1, 2021

    809

    835.5

    809

    825

    मार्च 1 , 2021

    819

    845.5

    819

    835

    फरवरी 25 , 2021

    794

    820.5

    794

    810

    फरवरी 15 , 2021

    769

    795.5

    769

    785

    फरवरी 4 , 2021

    719

    745.5

    719

    735

    जनवरी 1 , 2021

    694

    720.5

    694

    710

    इस तरह देखा जाए तो सब्सिडी वाले LPG की कीमत में 1 जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आप देख सकते हैं कि कोलकाता में 14.2 किग्रा के सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 911 रुपये, मुंबई में 884.50 रुपये और चेन्नई में 900.50 रुपये हो चुकी है। इस तरह से सरकार ने अब हर महीने दरों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। बता दें कि एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था।