Delhi metro
Delhi metro File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने आत्महत्या की। उल्लेखनीय है कि, बीते 24 घंटे में यह दूसरी घटना है। 

    सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फूटेज चेक किएजिसमें पूरा हादसा कैद हो गया है। इसके अलावा पुलिस ने युवक का पर्स खंगाला। जिसके जरिए उसकी पहचान की गई है। युवक का नाम रवि है और वह बिहार का रहने वाला है

    24 घंटे में दूसरी घटना

    उल्लेखनीय है कि,  मेट्रो स्टेशन पर बीते 24 घंटे में यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते दिन एक नाबालिग युवक ने  नोएडा के सेक्टर-39 के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो के आगे छलांग लगाई थी।  CISF और मेट्रो कर्मियों ने आनन-फानन में में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।