चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मंगलवार को एक और लिस्ट जारी की। लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। ये सभी उम्मीदवार पंजाब के लाेकसभा सीट के लिए हैं।
पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट
फिरोजपुर लोकसभा सीट से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह उर्फ शेरी कलसी, जालंधर से पवन कुमार टीनू और लुधियाना सीट से अशोक पाराशर पप्पी चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट है।
Aam Aadmi Party releases a list of 4 candidates for upcoming Lok Sabha elections, in Punjab.
Jagdeep Singh Kaka Brar to contest from Ferozpur, Amansher Singh (Shery Kalsi) from Gurdaspur, Pawan Kumar Tinu from Jalandhar and Ashok Parashar Pappi from Ludhiana. pic.twitter.com/te8OtWaeBZ
— ANI (@ANI) April 16, 2024
AAP के एक भी लोकसभा सांसद नहीं
पंजाब में पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो 13 लोकसभा सीट में से 5 सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं और 5 सांसद कांग्रेस से भी है। बाकी बचे तीन सीटों पर 2 सांसद शिरोमड़ी अकाली दल और 1 सांसद शिरोमड़ी अकाली दल अमृतसर पार्टी के हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से एक भी पंजाब में सांसद नहीं है।
2019 लोकसभा चुनाव के बदली सूरत
पंजाब में 2019 लोकसभा चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी खाली हाथ रह गई, लेकिन आज यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद 20 फरवरी 2022 को हुए पंजाब विधान चुनाव में आम आदमी पार्टी 117 सीट में से 92 सीटों के साथ बहुमत हासिल की। पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की अच्छी पकड़। पंजाब में 7 राज्यसभा सीट है। वर्तमान में सभी राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी से ही हैं।