Acharya Pramod Krishnam
ANI Photo

Loading

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Pramiod Krishnum) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि, पाकिस्तान के रावलपिंडी (Rawalpindi) से अपना चुनाव लड़ना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस की अब न नीयत बची है, न ही नीति और न ही इनके पा कोई नेता बचा है।

दरअसल पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के घोषणापत्र पर अपनी बातें रख रहे थे। उन्होंने इस बाबत कहा कि, कांग्रेस का न्यायपत्र देखकर लगता है कि यह मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस है। यह गांधी या खड़गे की कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं है। वह यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब पाकिस्तान के रावलपिंडी से भी चुनाव लड़ना चाहिए। दरअसल अब कांग्रेस में अब न तो नीयत बची है, न ही नीति बची है और न ही उनके पास इसकी पैरवी करने वाला कोई नेता ही बचा है।

जानकारी दें कि, कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अपनी बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि, उन्हें अब पाकिस्तान के रावलपिंडी से ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस राहुल गांधी की वजह से ही आज बर्बाद हो गई है और बार-बार भगवान राम का अपमान कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में अपना घोषणा पत्र जारी किया था। पार्टी ने इसे नाम ‘न्याय पत्र’ का नाम दिया है। वहीं इस मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने जनता को कुल जमा 25 गारंटी दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है वह सरकार बनने पर जाति आधारित जनगणना भी जरुर करेगी और आरक्षित अधिकतम सीमा बढ़ाकर 50% से ज्यादा कर देगी।