
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भड़क गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इंकार नहीं कर रहा है।
CM अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह(पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। आज का घटनाक्रम कल्पना के बाहर है, बगैर ऊपर के इशारे के दिल्ली पुलिस ऐसा साहस करे ऐसा संभव नहीं है। हिटलर भी बहुत लोकप्रिय हुआ था बाद में ही जर्मनी का बुरा हाल हुआ था,आज जो ED,CBI का तांडव मचा रखा है न्यायतंत्र दबाव में है तो क्या लोकतंत्र खतरे में नहीं है?
इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इंकार नहीं कर रहा है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत, दिल्ली pic.twitter.com/ZenRSnfGen
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
कानून-व्यवस्था स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा (Sagar Preet Hooda) ने कहा कि हमने जानकारी जुटाने की कोशिश की थी लेकिन हमें कोई जानकारी नहीं मिली। आज तीसरी बार पुलिस उनके आवास पर गई थी लेकिन अभी तक सांसद महोदय ने कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जो घटनाक्रम है हम उसका नियामानुसार जवाब देंगे लेकिन इस तरह से आना कहां तक सही है?भारत जोड़ों यात्रा को खत्म हुए आज 45 दिन हो गए, यह आज पूछ रहे हैं।ये दर्शाता है कि सरकार घबराई हुई है।अभी मुझे अंदर जाने से रोका गया,क्यों रोका गया यह सड़क है यहां कोई भी आ जा सकता है।
दरअसल यौन उत्पीड़न पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने इसका उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर यौन पीड़िताओं की डीटेल्स शेयर करने को कहा था, लेकिन अभी तक राहुल गांधी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।