ajay maken
File Photo

Loading

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress)  और इसके वरिष्ठ नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर बाकायदा आरोप लगाया कि, कांग्रेस पार्टी, यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ़्रीज़ कर दिए गए हैं।  इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी जा रही है। 

आज इस बात कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन (Ajay Maken) ने कहा कि, “हमें बीते गुरूवार 15 फरवरी को जानकारी मिली कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक का सम्मान नहीं कर रहे हैं। इस बाबत आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।” 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, “इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा भी फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है। “

सरकार पर बड़ा आरोप 

इसके साथ ही उनका कहना था कि, “हमें कुछ समय  पहले पता चला कि हम जो चेक इश्यू कर रहे हैं, बैंक पैसा नहीं दे रहे  हैं।  हमने छानबीन की तो बताया गया कि कांग्रेस के सारे खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। आज उन्होंने यह भी कहा कि, “लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए जहां बस एक पार्टी की मनमर्जी चल रही है। जहां प्रमुख विपक्षी दल को इस तरह अधीन बना दिया गया है। हम न्यायपालिका, मीडिया और लोगों से न्याय चाहते हैं। हमने इनकम टैक्स अपील ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की है, वहां सुनवाई जारी है। हमने सुनवाई से पहले खुलासा करना उचित नहीं समझा। हमें कल पता चला कि हमारे वकील विवेक तन्खा का और कांग्रेस के कुल 4 खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।”