bank holiday
फ़ाइल फोटो

Loading

नई दिल्ली: नए साल (New Year 2024) आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में आज हम आपको बैंक से जुड़ी एक जरुरी खबर बताने जा रहे है, जो अपने बहुत काम की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में देश के कई हिस्सों में 16 दिन बैंक (Bank Holidays In January 2024) बंद रहेंगे। जी हां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल के लिए बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी खबर विस्तार से… 

वैसे तो बैंकिंग से जुड़े कई काम अब आप घर बैठे-बैठे कर सकते हैं लेकिन फिर भी कुछ काम ऐसे होते है जिनके लिए हमें बैंक जाना पड़ता है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में आपकी भी बैंक जाने की सोच रहे है तो जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लें। 

RBI द्वारा जारी किये गए छुट्टियों के अनुसार नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक में आधे से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे। जी हां जानकारी के लिए आपको बता दें कि जनवरी में त्यौहार, जयंती और शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए ही मान्य होंगी। 

यानी देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे जबकि दूसरे राज्यों में बैंकों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू रहेगा। कुल मिलाकर जनवरी में आठ दिन ऐसे रहेंगे जब पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। यह रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

जनवरी में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 जनवरी, 2024- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

7 जनवरी, 2024- रविवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

11 जनवरी, 2024- मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

13 जनवरी, 2024- महीने का दूसरा शनिवार और लोहड़ी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

15 जनवरी, 2024- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेंगे।

17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।

20 जनवरी, 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस के कारण प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 जनवरी, 2024- चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

28 जनवरी, 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी के कारण असम में छुट्टी रहेगी।