VAISHNAV
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. आज एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Viashnav) ने कहा है कि, देश के टेलीकॉम सेक्टर को GSM ने ग्लोबल अवार्ड से नवाजा है। उनके अनुसार यह सरकार की नीतियों के तेजी से लागू होने के परिणामस्वरूप है। टेलीकॉम सेक्टर रोजगार देने वाला सेक्टर बना है। वहीं फेज-1 5G रोलआउट 31 मार्च से पहले पूरा हो गया। अब 387 जिले कवरेज हो गया है। एक लाख BTSS हो गए हैं।

वहीं आज अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, साल 2024 दिसंबर तक पूरे देश में 100% 5G रोलआउट हो जाएगा। वहीं OTT को लेकर उन्होंने कहा कि, वैश्विक स्तर पर नए विचार चल रहे हैं। देखते हैं कि इस पर क्या होता है।” उनके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, मानसून सेशन में टेलीकॉम बिल पास हो जाए, यह हमारा लक्ष्य है। बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं, जो इस बिल के पास होने पर ये जल्द से जल्द से लागू होंगे।

दरअसल आज केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, हमारा अगला मुख्य लक्ष्य टेलीकॉम बिल को संसद के मानसून सत्र में पास कराना होगा। इसके माध्यम से स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, विनियम में प्रमुख सुधार होंगे। हम इस पर काम कर रहे हैं और अलग-अलग मंत्रालयों, हितधारकों आदि से बात कर अब हम अंतिम मसौदा भी लाएंगे।