PM Narendra Modi
ANI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), गोवा (Goa), मणिपुर (Manipur) और पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections Result) के नतीजे आ गए हैं। पंजाब को छोड़ बाकी सभी राज्यों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। 1985 के बाद यह पहली बार है जब एक ही पार्टी लगातार दो बार सत्ता में आई हो। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिवारवाद ने राज्य का नुकसान किया है और राज्य को पीछे ले गए। एक दिन भारत में नागरिक परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त करके रहेंगे।

    मतदाताओं का आभार

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज उत्साह और उत्सव का दिन है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से हमारी माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस तरह से BJP का समर्थन किया वह अपने आप में बड़ा संदेश है।”

    इस बार होली 10 मार्च से

    उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।”

    चार दशक बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में बीजेपी

    पीएम मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है।” उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में चार दशक बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। तीन राज्य उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद बीजेपी के वोट बैंक में वृद्धि हुई है।”

    गोवा में एग्जिट पोल निकले गलत

    मोदी ने कहा, “गोवा में सभी एग्जिट पोल गलत निकले और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में BJP की सीटों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखंड में भी BJP ने नया इतिहास रचा है, राज्य में पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है”

    जातिवाद में बांटकर नागरिकों का अपमान

    उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीज़ों ने एक बात और साबित कर दी है और मैं सभी ज्ञानियों को कहता हूं कि देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटी रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए।” उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जातिवाद में बांटकर वे उन जातियों और उन नागरिकों का अपमान करते थे। पूरे उत्तर प्रदेश का अपमान करते थे।” उन्होंने कहा, “इस देश के लिए बड़े दुख की बात है और मैं खुद वह दुख अनुभव करता था। जब ये ज्ञानि लोग उत्तर प्रदेश की जनता को सिर्फ़ और सिर्फ़ जातिवाद के तराज़ू से तोलते थे। जातिवाद की दृष्टि से देखते थे।”

    गरीबों के नाम पर बहुत योजनाएं बनी

    मोदी ने कहा, पहले जनता अपने ही हक के लिए सरकार के दरवाजे खटखटाकर थक जाती थी। बिजली, पानी, टेलीफोन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, पैसे देने पड़ते थे। कुछ साधन संपन्न लोगों तक सुविधा के रास्ते अलग थे और पहुंच जाती थीं। देश में गरीबों के नाम पर बहुत योजनाएं बनी, लेकिन उनका जो हकदार था, जिस गरीब का उस पर हक था, उसे बिना परेशानी के लिए ये हक मिले.. इसके लिए गुड गवर्नेंस और डिलिवरी का महत्व होता है। भाजपा इस बात को समझती है। मैं लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री का काम करके आया हूं। मुझे पता है कि आखिरी इंसान की सुख सुविधा के लिए कितनी मेहनत करनी चाहिए।

    गवर्नेंस डिलिवरी सिस्टम बेहतर

    उन्होंने कहा, हमने गवर्नेंस डिलिवरी सिस्टम बेहतर किया। भाजपा गरीब को भरोसा देती है कि प्रत्येक गरीब तक सरकार की दी गई सुविधाएं जरूर पहुंचेगी। मैं गरीब के घर तक उसका हक पहुंचाए बिना चैन से बैठने वाला इंसान नहीं हूं। दो दशक से ज्यादा समय तक हेड ऑफ द गवर्मेंट के तौर पर सेवा का अवसर मिला है। सरकार और गवर्नेंस में कितनी दिक्कतें होती हैं, इसे जानता हूं। इसके बावजूद ऐसी हिम्मत की है, जो शायद कोई न कर पाए। वो हिम्मत मैंने 15 अगस्त के भाषण में व्यक्त की थी। मैंने कहा था कि भाजपा को जहां-जहां सेवा का मौका मिलेगा, हम हकदारों के लिए 100 परसेंट सेचुरेशन करेंगे। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को सौ फीसदी तक पहुंचाने की हिम्मत की थी। जब ईमानदारी होती है, नीयत साफ होती है, गरीबों के लिए करुणा होती है, देश के कल्याण का मंत्र होता है तो ऐसी हिम्मत पैदा होती है।

    स्त्री शक्ति भाजपा की जीत की साक्षी

    उन्होंने महिलाओं को नमन किया आज मैं महिलाओं, बहन, बेटियों को विशेष नमन करता हूं। चुनाव में उनका बड़ा योगदान है। ये हमारा सौभाग्य है कि भाजपा को बहनों, बेटियों और माताओं ने इतना स्नेह दिया, इतना आशीर्वाद मिला है, जहां-जहां महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया है, वहां भाजपा को बंपर जीत मिली है। हमारी माताएं, बहनें, बेटियां, स्त्री शक्ति भाजपा की जीत की साक्षी बनी हैं।

    अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ रही तेल की कीमत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “इस वक़्त जो युद्ध चल रहा है, उसका असर हर देश पर पड़ रहा है। भारत शांति के पक्ष में हैं। बातचीत से हर समस्या को सुलझाने के पक्ष में हैं। लेकिन, जो देश सीधे युद्ध लड़ रहे हैं, भारत का उनसे आर्थिक, सुरक्षा, शिक्षा, राजनीतिक दृष्टि से नाता है। भारत की बहुत सारी जरूरतें इन देशों से जुड़ी हुई हैं। भारत बाहर से जो कच्चा तेल, पाम ऑयल, सन फ्लॉवर ऑयल मंगाता है, उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ रही है।

    युद्ध के कारण महंगाई

    उन्होंने कहा, “तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ रही हैं। युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। विकासशील देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट में विश्वास पैदा होता है। देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।”

    राजनीति का स्तर गिराते जा रहे हैं कुछ लोग

    प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया है। भारत के मतदाताओं ने जिस तरह इन चुनावों में स्थिर सरकारों के लिए वोट दिया, वो इस बात का प्रतीक है कि लोकतंत्र भारतीयों की रगों में है। देश के सामने अपनी कुछ चिंताएं भी रखना चाहता हूं। देश का नागरिक तो बहुत जिम्मेदारी के साथ देश के हित में अपना काम कर रहा है। जब भी उसको अवसर मिलता है, वो जिम्मेदारी के साथ पेश आता है। देश का सामान्य नागरिक राष्ट्र निर्माण में जुटा है, लेकिन हमारे यहां कुछ लोग लगातार राजनीति का स्तर गिराते जा रहे हैं। 

    ऑपरेशन गंगा को प्रदेशवाद की बेड़ियों में बांधने की कोशिश

    पीएम मोदी ने कहा कोरोना के इस समय में भी हमने देखा है कि लोगों ने देशवासियों को गुमराह करने की लगातार कोशिश की है। वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों की दुनिया प्रशंसा कर रही है, लेकिन इस पवित्र और मानवता के कार्य पर, भारत की वैक्सीन पर भी सवाल उठाए गए। जब यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र और नागरिक फंसे हुए थे, तब भी देश का मनोबल तोड़ने की बातें हो रही थीं। जो वहां फंसे थे, उनकी चिंता बढ़ाने का काम हो रहा था। ये लोग उन बच्चों में असुरक्षा की भावना बढ़ा रहे थे। इन लोगों ने ऑपरेशन गंगा को भी प्रदेशवाद की बेड़ियों में बांधने की कोशिश की। हर योजना, हर काम को क्षेत्रवाद, प्रदेशवाद, जातिवाद का रंग देने का प्रयास भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए चिंता का विषय है।

    गरीबों को मदद भाजपा का विजन

    मोदी ने कहा, इन चुनावों में मैंने लगातार विकास की बात की है। गरीबों को घर, गरीबों को राशन, वैक्सीन, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर हर विषय पर भाजपा का विजन लोगों के सामने रखा है। मैंने जिस बात पर सबसे ज्यादा चिंता जताई थी, वो थी परिवारवाद। मैंने लोगों को बताया कि मैं परिवार के खिलाफ नहीं, किसी विशेष का विरोधी नहीं। पर मैं यह कहता हूं कि जरा लोकतंत्र के तराजू पर इसे तौलो। कैसे परिवारवाद ने राज्य का कितना नुकसान किया है और राज्य को पीछे ले गए। मतदाताओं ने इस बात को समझते हुए भी इस चुनाव में अपना वोट दिया है। लोकतंत्र की ताकत को मजबूत किया है।

    परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त

    उन्होंने आगे कहा, भारत जैसे लोकतंत्र में ये बहस लगातार होनी जरूरी है। जिन मुद्दों को उठा रहा हूं, उस पर बहस होना जरूरी है। एक न एक दिन ऐसा आएगा, जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त नागरिक करके रहेंगे। इस चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय दिखाते हुए, क्या होने वाला है, इसका इशारा कर दिया है। आज एक और विषय रखना चाहता हूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन रोकने की साजिश। साथियों हमारे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में एक नफरत का भाव रहता है। देश की गाढ़ी कमाई लूटकर तिजोरी भरने की प्रवृत्ति कुछ लोगों की पहचान के साथ जुड़ गई है। भाजपा 2014 में ईमानदार सरकार का वादा करके जीती थी। 2019 में जनता ने हमें और ज्यादा आशीर्वाद दिया।

    भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई होते ही उसे धर्म का रंग देते है

    उन्होंने कहा, पहले हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करते हैं, फिर जांच भी नहीं होने नहीं देते, जांच हो तो उस पर दबाव बनाना इन लोगों की प्रवृत्ति है। ये लोग किसी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई होते ही उसे धर्म का रंग देते है, प्रदेश का रंग दे देेते हैं, जाति का रंग दे देते हैं। ये नए तरीके शुरू हुए हैं। किसी माफिया के खिलाफ अदालत कोई फैसला सुना देती है तो भी ये लोग उसे धर्म से जोड़ देते हैं। मैं भारत के सभी संप्रदायों, जातियों पर गर्व करने वाले ईमानदारों से आग्रह करता हूं कि ऐसे भ्रष्टाचारियों, माफियाओं को अपने समाज, संप्रदाय और जाति से दूर करने की हिम्मत करें। इससे समाज भी मजबूत होगा, संप्रदाय भी मजबूत होगा।

    प्यार और आशीर्वाद से मुझे भी यूपी वाला बना दिया

    यूपी में हमारी विजय का एक कारण ये भी है कि उन लोगों ने ऐसी राजनीति ने बहुत नुकसान सहा है। मैं बनारस का सांसद हूं। यूपी के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मुझे भी यूपीवाला बना दिया। बनारस का सांसद होने के नाते अनुभव से कह सकता हूं कि यूपी के लोग समझ चुके हैं कि जाति को बदनाम करने वालों से दूर रहना है। राज्य के विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।