एयरपोर्ट जाते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के वाहन पर हमला

भोपाल.कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार पर कुछ लोगों ने पथराव किया। यह घटना शुक्रवार रात 10.30 बजे हुई हैं। ज्योतिरादित्य अपनी कार से हवाई अड्डे जा रहे

Loading

भोपाल. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार पर कुछ लोगों ने पथराव किया। यह घटना शुक्रवार रात 10.30 बजे हुई हैं। ज्योतिरादित्य अपनी कार से हवाई अड्डे जा रहे थे. उसी दौरान उनपर जानलेवा हमला हुआ। जिसमे सिंधिया बाल-बाल बचे हैं. यह जानकारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। 

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, भोपाल जाते समय यह घटना हुई हैं। इस बिच इस घटना का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामला हिल्स पुलिस थाने का घेराव किया। यह कर्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वीरानी के नेतृत्व में श्यामला हिल्स थाने पहुंचे थे।  
शिवराज सिंह इस घटना की जाँच की मांग करते हुए राज्य के कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता के साथ ऐसी घटना हो सकती हैं तो समज आता है की राज्य में कानून और व्यवस्था कितनी अच्छी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि, इसके पीछे कहि सरकार के बहुमत खोने का कारण तो नहीं हैं ?