नई दिल्ली: आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल को BJP ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी कर दी है। जी हां, BJP ने आज 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से अभिजीत दास को टिकट दिया गया है। यूपी के फिराजोबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।
BJP releases its 12th list of candidates for the Lok Sabha elections.
#LokSabaElection2024 pic.twitter.com/DihIkG6caV
— ANI (@ANI) April 16, 2024
BJP releases its list of 21 candidates for the Odisha Assembly elections pic.twitter.com/ZbHczZINaQ
— ANI (@ANI) April 16, 2024
वहीं महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भौंसले, पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना, होशियारपुर सीट से अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दिया गया है। इधर उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी उम्मीदवार होंगे। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर सीट पर अभिजीत दास बॉबी का नाम सामने आया है। इसी सीट पर TMC ने अभिषेक बनर्जी को अपना उम्मीदवार बनाया है।इसके साथ ही BJP ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।