budget-2022-important-things-about-the-budget-also-know-who-holds-the-record-for-presenting-the-most-number-of-budget

संसदीय सत्र के पहले दिन बजट पेश किया जाता है।

    Loading

    नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2022 को अपना चौथा बजट संसद में पेश करेंगी। सोमवार को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2022 (Union Budget 2022) पेश किया जाएगा। संसदीय सत्र के पहले दिन बजट पेश किया जाता है। साल 2022  (Union Budget 2022) के बजट से आदमी को राहत मिलेगी, इसकी उम्मीद की जा रही है।

    साथ ही पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में काफी उतार-चढाव देखने को मिला। इस बार के बजट में अर्थव्यवस्था को रफ्तार पकड़ाए जाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा की भाजपा सदस्य और एक अर्थशास्त्री हैं। 

    जानें भारत के केंद्रीय बजट  (Union Budget) के बारे में कुछ रोचक तथ्य

    -पहले भारतीय बजट ने स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन को पेश किया। उन्होंने साप्ताहिक पत्रिका “द इकोनॉमिस्ट” की स्थापना की।

    -मोरारजी देसाई ने संसद में 10 केंद्रीय बजट पेश किए हैं। मोरारजी देसाई ने एक वित्त मंत्री द्वारा सबसे अधिक बार बजट पेश किए  है। इसके बाद पी चिदंबरम ने 9 बार  बजट पेश किए हैं।

    -बता दें कि, बजट शब्द ‘बौगेट’ से बना है, जिसका फ्रेंच में मतलब होता है ‘छोटा बैग’।

    -साल 1955 तक केंद्रीय बजट अंग्रेजी भाषा में पेश किया जाता था। लेकिन, इसके बाद कांग्रेस सरकार ने बजट पत्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में छापने का फैसला किया।

    -भारत का पहला स्वतंत्र बजट 26 नवंबर 1947 को आरके षणमुखम चेट्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

    -साल 2017 तक रेलवे और केंद्रीय बजट अलग-अलग पेश किया गया।  इसके बाद से  रेलवे और केंद्रीय बजट  साथ में ही पेश किए जाने लगे।

    – इंदिरा गांधी साल 1970 में बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री थीं। इसके बाद साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री के पद को संभालने वाली दूसरी महिला बनी ।

    -साल 2019 में, सीतारमण ने बजट को पेश करने के तरीके में बदलाव किए। उन्होंने  पारंपरिक बजट ब्रीफकेस को छोड़ रिबन के साथ लिपटे राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल पैकेट ले लिया। जिसे ‘बही खाता’ नाम दिया गया।