केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    • सरकार ने 14 फसलों की MSP तय की 
    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रेस कांफ्रेंस ( Press Conference) को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले 1-2 फसलों पर खरीद होती थी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार आने के बाद बाकी फसलों को भी इसमें जोड़ा गया और किसानों की आय भी बढ़ी है। 
    अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, 2022-23 के खरीफ बिक्री सीजन के लिए 14 फसलों की MSP तय की गई है। धान की एमएसपी (MSP) 2040 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। धान की MSP में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढोत्तरी की गई है। 
     

    तिल, मूंगफली, मूंग सूरजमुखी की कीमत में बढ़ोतरी 

    कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया है कि, तिल के दाम में 523 रुपए की बढ़ोतरी होगी। मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपए की बढ़ोतरी होगी। सूरजमुखी पर 358 रुपए प्रति क्विंटल है। मूंगफली पर 300 रुपए की बढ़ोतरी की है। 
     

    अरहर की दाल पर भी बढ़ी MSP 

    वहीं, कैबिनेट ने अरहर की दाल पर एमएसपी (MSP) बढ़ाने की घोषण की है। साथ ही, इस बार अरहर दाल (तूअर) की एमएसपी (MSP) 6600 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। सरकार ने पिछली बार से इस बार 300 रुपए प्रति क्विंटल रेट MSP का बढ़ाया  है।