KASHMIR
Pic: Bhaavna Arora

    Loading

    नई दिल्ली. बीबीसी (BBC) कि निर्णित डॉक्यूमेंट्री India: The Modi Question पर विवाद अभी भी थमता नहीं दिख रहा है। जहां इसके चलते देश के कई हिस्सों में इसके प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ते हुए दिखे। वहीं JNU कैंपस में इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया जिसके बाद पथराव और हिंसा हुई। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर स्थिति को सामान्य किया। अब एक और विवाद गहराता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर उसके कुछ पुराने स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं। इसमें भारत के नक्शे से कश्मीर को अलग दिखाया गया है। 

    वहीं जब इन्हें चेक किया गया तो ये वीडियो साल 2015 का पाया गया है। इसका टाइटल Modi Miles: Why is India PM Narendra Modi always flying? है। 12 नवंबर 2015 के दिन इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसमें ये बताया गया है कि मोदी कितनी विदेश यात्राएं करते हैं। ग्राफिक्स वाले इस वीडियो में भारत का नक्शा दिखाया गया है। लेकिन नक्शे के ऊपरी हिस्से से कश्मीर गायब है। अब सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं।

    BBC को किया जाए बैन 

    वहीं मामले पर Undaunted लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज ऑफ कश्मीर किताब की लेखक भावना अरोड़ा ने उसी वीडियो का एक स्क्रीन शॉट भेजते हुए कैप्शन में लिखा, BBC removes Kashmir from India। Its time we remove BBC from India! यानी इसका मतलब बीबीसी ने कश्मीर को भारत ने हटाया, अब वक्त है बीबीसी को भारत से हटाने का। ऐसे ही कई और यूजर्स भी ट्वीट कर रहे हैं।