118 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, total number increased to 3,320

नईदिल्ली. कोरोनावायरस से मौतोंका सिलसिला जारी है। इस वायरस नेपूरी दुनिया में कहर मचाया है। दूसरी ओरदुबई से भारत लौटे कोरोना वायरस सेसंक्रमितएकमरीज

Loading

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला जारी है। इस वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचाया है। दूसरी ओर दुबई से भारत लौटे कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज का इलाज करे रहे एक डॉक्टर को इसी वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया हैं। डॉक्टर का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबई से लौटी एक कोरोना संदिग्ध महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उसकी कोरोना टेस्ट की गई। जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गयी। उसके बाद इस महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर की भी कोरोना टेस्ट की गई। जिसमें डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित होने की बात सामने आयी है। डॉक्टर का उपचार चल रहा है।

कोरोना वायरस से भारत में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 499 लोग इस वायरस से संक्रमित है। इसमें सबसे ज्यादा 97 मरीज महाराष्ट्र के है। वहीं केरला के 95 मरीज है।

वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि 372,698 लोग इस वायरस से संक्रमित है। इसमें सबसे ज्यादा 6,027 मौतें इटली में हुई है और 63,928 लोग इस वायरस से संक्रमित है। यहा हर दिन 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो रहीं है। इटली में हालात काफी बेकार है।

वहीं इस वायरस का जन्मदाता चीन अब इस वायरस से मुक्त होने में आगे बढ़ रहा है। चीन में कोरोना वायरस से 81,116 लोग संक्रमित है। यहां अब तक 3,276 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में कोरोना संक्रमित लोग तेजी से ठीक हो रहे और उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी भी दी जा रही। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस वायरस से बचने के लिए दवा बनाने में जुटे है। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।